साहित्य की महत्ता Short Answers (4M) : 1 साहित्य किसे कहते है ? इसका शास्त्र से क्या संबंध है ? मनुष्य अपने भावों और विचारों को वाणी के माध्यम से अभिव्यक्त करता है , और समाज का प्रतिनिधि बनकर समाज का चित्र बनाया करता है । यही वाणी की अभिव्यक्ति अथवा शब्द चित्र को साहित्य कहते हैं । भाषा का शास्त्र से संबंध रहता है । जैसे कि किसी जाति-विशेष की उत्कर्षापकर्ष का , उसके उच्च-नीच भावों का , उसके धार्मिक विचारों और सामाजिक संगठन का , उसके ऐतिहासिक घटना-चक्रों और राजनैतिक स्थितियों का प्रतिबिम्ब देखने को यदि कहीं मिल सकता है उसके ग्रन्थ-साहित्य में मिल सकता है । 2 साहित्य की जीवन में क्या आवश्यकता है ? साहित्य द्वारा सभ्याता की परीक्षा किस प्रकार हो सकती है ? एक अच्छा साहित्य मानव जीवन के उत्थान व चारित्रिक विकास में सदैव सहायक होता है । शरीर का खाध्य भोजनीय पदार्थ है और मस्तिष्क का खाध्य साहित्य । अच्छे साहित्य से उसका मस्तिष्क तो मजबूत होता है साथ ही साथ वह उन नैतिक गुणों को भी जीवन ...
Blog for Hindi department of Government college Rajamahendravaram